जन उत्थान सामाजिक सेवा संस्थान एक सिविल सोसायटी संगठन है जिसकी स्थापना भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा देखे गए भारतीय समाज की परिकल्पना के स्वरूप स्वरूप किया गया है जिसमें संस्था द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग का सामाजिक उत्थान करने में सहायता करते हुए सशक्त व समृद्ध समाज का निर्माण करना है। संस्था का गठन
विविध क्षेत्र के युवा पेशेवरों द्वारा किया गया है। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण करते हुए युवाओं को साथ लेकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते हुए आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना, महिला व बाल विकास तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाह कराना, एवं गोधन का संरक्षण करना शामिल है।